Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: हम कैसे मुश्किलभरे दौर में जी रहे हैं। उत्तराखंड में जो हजारों सालों में नहीं हुआ, वो अब हो रहा है। यहां कोरोना की वजह से देवस्थानों में सदियों पुरानी परंपराएं बदलने लगी हैं। उत्तराखंड का बदरी-केदार धाम भी ऐसे ही बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। बदरी-केदार धाम के कपाट खोलने की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। बदरीनाथ धाम के कपाट अब 15 मई को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। इसके अलावा केदारनाथ के कपाट अब 14 मई को खुलेंगे। टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की नई तिथि घोषित की। सोमवार को टिहरी महाराज मनुजेंद्र शाह के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक की। जिसमें कपाट खुलने की तिथि में बदलाव का फैसला लिया गया।