Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों को लेकर संशय की स्थिति रही। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियों को पहले पीछे किया गया। कल ही यह खबर सामने आई थी कि केदारनाथ धाम के कपाट 14 मई को खुलेंगे लेकिन अब एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को सुबह 6:10 पर खुलेंगे। दरअसल उखीमठ के ओमकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग के साथ एक अहम बैठक हुई। खबर है कि बैठक में रावल भीमाशंकर लिंग ने आधिकारिक घोषणा की। घोषणा हुई कि केदारनाथ धाम के कपाट यथावत तिथि 29 अप्रैल को सुबह 6:10 पर खुलेंगे। पहले यह खबर सामने आई थी कि केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 14 मई कर दी गई है। अब लग रहा है कि यह संशय खत्म हो गया है और केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल की सुबह 6:10 पर ही खुलेंगे। केदारनाथ धाम समिति के ईओ नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी ने भी इस बात की पुष्टि की है।