उत्तराखंड कोरोना वायरस..CM त्रिवेन्द्र ने उच्च अधिकारियों को दिए ये 8 निर्देश

कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत (trivendra singh rawat) ने अपने आवास पर मीटिंग की। अधिकारियों को 8 निर्देश दिए गए हैं। आगे पढ़िए
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat: Cm trivendra singh rawat meeting with officers
Image: Cm trivendra singh rawat meeting with officers

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (trivendra singh rawat) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में कोविड-19 पर नियंत्रण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। आपको बता दें कि कोविड-19 के मामले पूरे भारत में जहां औसतन 7.5 दिनों में दोगुने हो रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में करीब 27 दिन में दोगुना हो रहे हैं। इस दृष्टि से उत्तराखंड कहीं बेहतर स्थिति में है। इस दृष्टि से कोरोना संक्रमण रोकने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। आगे जानिए सीएम मीटिंग में क्या क्या निर्देश दिए हैं।
1- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रियायतें दी जाए।
2- मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, सफाई एवं पुलिस के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया एवं प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए जन सहयोग की भी प्रशंसा की।
3- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना वारियर्स का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर या बुके देकर सम्मान किया जा रहा है, इसे प्रतिबंधित कराया जाए।
4- कोरोना वारियर्स का सम्मान दूर से पुष्प वर्षा से किया जा सकता है।
5- लोगों को जो सामान वितरित किया जा रहा है, वितरित करने वाले लोगों के साथ फोटो ना खींचे एवं सोशल डिस्टेंशन का पूरा पालन हो।
6- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र कहा कि छोटे व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों की आय का सृजन कैसे हो इसके लिए कार्य योजना बनाई जाए।
7- कृषि कार्यों के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति दी जाए।
8- स्मार्ट सिटी के के कार्य भी कम मैन पावर के साथ शुरू किए जा सकते हैं ।
यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीजों की मौत