Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: लॉकडाउन की बंदिशों के बावजूद देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart city dehradun) का काम जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रोजेक्ट पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने रुके हुए कामों को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि निर्माण कार्यों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग रूल्स का सख्ती से पालन करना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत कम मानव संसाधन का इस्तेमाल करते हुए निर्माण कार्य शुरू किए जाएं। इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी हो। आपको बता दें कि बीते महीने स्मार्ट सिटी लि. मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की तरफ से जारी रैंकिंग में देहरादून ने आठवें पायदान पर जगह बनाई थी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन कोरोना संकट ने उद्योगों के साथ-साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की रफ्तार भी थाम दी।