Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: लॉकडाउन के कारण उन परिवारों के ऊपर भी काफी बुरी बीत रही है जिन्होंने अपने करीबियों को हमेशा के लिए खो दिया है। टिहरी गढ़वाल के सेमवाल गांव निवासी कमलेश भट्ट के परिजनों के ऊपर भी इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कमलेश के माता-पिता ने जवान बेटे को हमेशा के लिए खो दिया है और उनकी हालत का हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। कमलेश के माता-पिता ने मृत पुत्र के आखिरी दर्शन करने के लिए सरकार से गुहार लगाई थी। अब ईटीवी के हवाले से खबर है कि कमलेश भट्ट का शव देर रात आज 1 बजे दिल्ली पहुंचेगा और मृत कमलेश के माता-पिता को बेटे के आखिरी दर्शन करने को मिलेंगे। बता दें कि कमलेश भट्ट की 16 अप्रैल को दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। तब से लेकर अबतक परिवार को अपने बेटे के आखिरी दर्शन करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।