उत्तराखंड के 9 ग्रीन जोन जिलों को कोई राहत नहीं, सरकार ने वापस लिया फैसला

लीजिए...उत्तराखंड के 9ग्रीन जोन जिलों के लिए जो राहत मिल रही थी, वो राहत भी वापस कर दी गई है। पढ़िए ये बड़ी खबर..
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand CoronaVirus: relexation orders for green zone district are overruled in Uttarakhand
Image: relexation orders for green zone district are overruled in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 मामले आ चुके हैं। अब उत्तराखंड के सभी जिलों में पहले की ही तरह सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक दुकानें खुलेंगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में ये फैसला लिया गया। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कुल 9 जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया गया था। रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया था। यहां के लोगों को राहत दी गई थी कि सुबह 10 से 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी लेकिन अब ऐसा नहीं है। उत्तराखंड में अब केंद्र सरकार की तरफ जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक ही दुकानों को खोलने की परमीशन दी जाएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। कोरोना मुक्त जिलों यानी ग्रीन जोन में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी। इस बैठक में तय किया गया कि उत्तराखंड में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, 51 पहुंचा आंकड़ा
हमने आपको पहले बताया था ति केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक लॉकडाउन का दूसरा चरण पूरा होने के बाद ग्रीन जोन वाले इलाकों को कड़ी शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। हॉटस्पॉट वाले इलाके पहले की तरह सील रहेंगे। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक केंद्र सरकार ग्रीन जोन में तीन मई के बाद लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाने पर विचार कर रही है। ग्रीन जोन वाले जिलों के लिए ये बड़ी राहत होगी। जानकारी के मुताबिक कोरोना से निपटने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले जीओएम में ऐसा करने के लिए सैद्धांतिक सहमति बन गई है। ग्रीन जोन वाले इलाकों से लॉकडाउन हटाया जा सकता है, लेकिन यहां स्थानीय लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। ऐसा ना किए जाने पर क्षेत्र में दोबारा लॉकडाउन लगाया जाएगा।