बड़ी खबर: उत्तराखंड में 3 मई के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन, सरकार जल्द लेगी फैसला

क्या उत्तराखंड में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ेगा? इस पर फैसला राज्य सरकार को ही लेना है और देखना यह है कि क्या उत्तराखंड में भी लॉक डाउन पार्ट 3 शुरू होगा? पढ़िए पूरी खबर...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Lockdown: Lockdown may extend after 3 may in uttarakhand
Image: Lockdown may extend after 3 may in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिस तरीके से उत्तराखंड में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं उसे देखकर माना जा रहा है कि उत्तराखंड में लॉकडाउन 3 मई से भी आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस पर त्रिवेन्द्र सरकार को ही फैसला लेना है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहले ग्रीन जोन वाले जिलों में दुकानों को खोलने का वक्त सुबह 7:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक बढ़ाया गया था। लेकिन राज्य सरकार ने अपना फैसला वापस लिया और फिर से दुकानों के खुलने का समय सुबह 7:00 से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया। उधर उत्तराखंड में कोरोनावायरस पॉजिटिव केस 51 हो चुके हैं। ऋषिकेश में भी एक बड़ा इलाका सील किया गया है। इस वक्त देश के विभिन्न राज्यों में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं हालांकि इस बीच कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीज ऐसे भी हैं जो ठीक हो रहे हैं। हरिद्वार और देहरादून जिलों में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर खबर यह भी आ रही है कि पीएम मोदी के साथ अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। बताया जा रहा है कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की मांग भी की है। ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि क्या उत्तराखंड में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ेगा? इस पर फैसला राज्य सरकार को ही लेना है और देखना यह है कि क्या उत्तराखंड में भी लॉकडाउन पार्ट 3 शुरू होगा?