उत्तराखंड के टूरिज्म कारोबार पर लॉकडाउन की मार, 800 करोड़ का नुकसान!

खबर के मुताबिक उत्तराखंड के पर्यटन कारोबार को लॉक डाउन में 800 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Lockdown: Uttarakhand tourism industry outbreak due to lockdown
Image: Uttarakhand tourism industry outbreak due to lockdown

नैनीताल: कोरोनावायरस ने दुनिया में इस बार बड़े बड़े उद्योगों और बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर गहरा असर डाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि पूरे विश्व में कोरोनावायरस ने पर्यटन के कारोबार को पूरे तरीके से प्रभावित किया है। यह बात भी सच है कि उत्तराखंड इससे अछूता नहीं रहा है। अकेले उत्तराखंड में लॉकडाउन की वजह से टूरिज्म के कारोबार को 800 करोड रुपए के नुकसान का अनुमान है। जी हां आज तक की खबर के मुताबिक उत्तराखंड के पर्यटन कारोबार को लॉक डाउन में 800 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। लॉक डाउन की वजह से बड़े-बड़े होटलों से लेकर गेस्ट हाउस और होमस्टे से जुड़े तमाम कारोबारी सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। होटल व्यवसाय में लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है और होटल मालिकों की परेशानियां बढ़ रही है। आगे पढ़िए ये रिपोर्ट क्या कहती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब आप एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे, इन नियमों का पालन करना होगा
इस रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं मंडल में होटल बिजनेस से जुड़े कई लोगों की नौकरियां भी जा चुकी है। एक तरफ सरकार ने किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालने के लिए कहा है तो दूसरी तरफ कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी कहा है। लेकिन होटल मालिकों के पास रास्ता भी क्या बचा हुआ है? ऑल इंडिया होटल यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ने आज तक को बताया कि अब तक तो होटलों में कर्मचारियों को पैसे मिल रहे थे लेकिन टूरिज्म व्यवसाय के ठप होने से सैलरी और नौकरी दोनों की ही मुश्किल आ रही है। यह बात तय है कि लोग डाउन की वजह से उत्तराखंड के लोगों की आमदनी का सबसे मुख्य जरिया सबसे बुरे तरीके से प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा टूरिज्म कारोबार से जुड़ा हुआ है लेकिन माना जा रहा है इस साल उत्तराखंड में यह उद्योग पटरी पर वापस नहीं लौट पाएगा।