Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जुड़ी आज की सबसे अच्छी खबर सामने आई है। एक वेबसाइट के मुताबिक के देहरादून जिला कोरोना वायरस के रेड जोन से बाहर हो गया है। जी हां वेबसाइट के मुताबिक देहरादून के जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने पुष्टि की है। उनके मुताबिक राजधानी देहरादून में कोई भी कोरोनावायरस के इस कम्युनिटी से नहीं आया है। सबसे खास बात यह है कि देहरादून में जो मरीज थे वह पहले से कंटेनमेंट जोन में थे। सबसे अच्छी बात यह भी है कि देहरादून अब ऑरेंज जोन में आ गया है और अब देहरादून के लिए नई गाइडलाइंस का इंतजार है। जिस तरीके से देहरादून पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स ने देहरादून में काम किया वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं। आगे देखिए उत्तराखंड में कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े..