Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: ये बात आपको पता ही होगी कि कल ही उत्तराखंड सरकार द्वारा एक लिंक जारी किया गया था। इसके अलावा कुछ फोन नंबर भी जारी किए गए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गवर्नमेंट कमिटी फॉर माइग्रेंट्स उत्तराखंड के नोडल ऑफिसर शैलेश बगोली ने बड़ी जानकारी दी है। उनका कहना है सरकार द्वारा बाहर फंसे लोगों के लिए एक लिंक जारी किया गया था। इस लिंक पर अब तक 61000 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शैलेश बगौली का कहना है कि ये पहला बैच है और अब इन लोगों से कांटेक्ट किया जाएगा। आज से ही इस काम की शुरुआत हो जाएगी और जल्द से जल्द बाहर फंसे लोगों को वापस उत्तराखंड लाया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने बाहरी प्रदेशों में फंसे लोगों को वापस लाने की दिशा में कार्य करना शुरु कर दिया है। गढ़वाल और कुमाऊं में अलग अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1- गढ़वाल में इन अधिकारियों मिली जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और महाप्रबन्धक उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून
2- कुमाऊं में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक यातायात हल्द्वानी और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ।