उत्तराखंड में वापस लौटेंगे करीब 1 लाख लोग, 87 हजार लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अभी तक 87 हजार लोगों ने वापस आने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इनमें अधिकांश लोग पर्वतीय जिलों के हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun News: 87000 people have registered for coming back to uttarakhand
Image: 87000 people have registered for coming back to uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा एक लिंक जारी किया गया था। इसके अलावा कुछ फोन नंबर भी जारी किए गए थे। आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य से बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अभी तक 87 हजार लोगों ने वापस आने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इनमें अधिकांश लोग पर्वतीय जिलों के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित राज्यों से समन्वय बनाते हुए सुनियोजित तरीके से सारी व्यवस्था की जाए। इसमें पूरी सावधानी के साथ व्यक्तिगत दूरी, मास्क, सेनेटाइजेशन आदि मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जिन लोगों को वापस लाया जाना है, कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उनकी समुचित स्क्रीनिंग की जाए। गढ़वाल और कुमाऊं में अलग अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1- गढ़वाल में इन अधिकारियों मिली जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और महाप्रबन्धक उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून
2- कुमाऊं में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक यातायात हल्द्वानी और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड कोरोना वायरस लेटेस्ट अपडेट..आज एक भी मरीज नहीं मिला..देखिए रिपोर्ट
जो भी लोग उत्तराखंड से बाहर फंसे हैं, वो इस लिंक पर क्लिक करें और तुरंत रजिस्ट्रेशन करें। प्रवासी उत्तराखंडियों को इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन के जरिये त्रिवेन्द्र सरकार लोगों की संख्या और लोकेशन की जानकारी ले पाएगी। इस तरह से लोगों को राज्य में आसानी से वापस लाया जा सकेगा। अगर आप भी कहीं फंसे हैं तो इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर उत्तराखंड वापसी कर सकते हैं। सीएम त्रिवेन्द्र ने ट्विटर पर लिखा है कि बाहरी प्रदेशों में फंसे उत्तराखंडवासियों की जल्द वापसी की तैयारी के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं, बाहर फंसा जो भी उत्तराखंडी अपने राज्य लौटना चाहता है, उसकी वापसी के उचित प्रबंध किए जाएंगे।