उत्तराखंड लौटेंगे 1 लाख 37 हजार लोग..सबसे ज्यादा लोग दिल्ली से..देखिए पूरी लिस्ट

इस लिस्ट के मुताबिक अभी तक 1 लाख 37 हजार लोगों ने वापस आने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से सबसे ज्यादा लोग दिल्ली से हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun News: 137969 people registered to come back to uttarakhand on 03 may 10AM
Image: 137969 people registered to come back to uttarakhand on 03 may 10AM

देहरादून: राज्य सरकार द्वारा राज्य से बाहर फंसे लोगों को घर लाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच सरकार द्वारा एक वेबसाइट का लिंक दिया गया था, जिसमें लोग रजिस्टर कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में अब तक 137969 लोग रजिस्टर कर चुके हैं। हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लिंक के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर प्रवासियों की लिस्ट तैयार हो गई है। हम आपको पूरी लिस्ट दिखा रहे हैं। देशभर से 137969 लोग उत्तराखंड में वापस आना चाहते हैं। इस लिस्ट में राज्यों के नाम, खुद के वाहन और सरकारी वाहन से आने के लिए आवेदन करने वालों के आंकड़े दिखाए गए हैं। आपको ये भी बता दें कि इस लिस्ट में सबसे ज्यादा दिल्ली में फंसे लोगों की संख्या है। अकेले दिल्ली में 39429 लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि संबंधित राज्यों से समन्वय बनाते हुए सुनियोजित तरीके से सारी व्यवस्था की जाए। इसमें पूरी सावधानी के साथ व्यक्तिगत दूरी, मास्क, सेनेटाइजेशन आदि मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। आगे देखिए पूरी लिस्ट..

जिन लोगों को वापस लाया जाना है, कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उनकी समुचित स्क्रीनिंग की जाए। देखिए पूरी लिस्ट
list of 137969 people registered to come back to uttarakhand as on 03 may 10AM