देहरादून: लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था की गति एकदम धीमी पड़ गई है। ऐसे में कई लोगों को कारोबार में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 4 मई यानी कि आज से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है ऐसे में रीयल एस्टेट और प्रॉपर्टी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के दिल को यह खबर बेहद सुकून पहुंचाएगी। इस बारे में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक आखिरकार 43 दिनों की लंबी अवधि वाले लॉकडाउन के बाद 4 मई यानी कि आज से उत्तराखंड में राजधानी दून को छोड़ कर बाकी सब जिलों में प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े लोग जमीनों की रजिस्ट्री फिर से शुरू कर सकते हैं। आखिरकार धीरे-धीरे करके ही सही मगर रियल एस्टेट वालों का कारोबार फिर से गति पकड़ेगा। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जमीनों की रजिस्ट्री होना बंद हो गई थी जिससे सरकार को राजस्व में तो नुकसान हो ही रहा था ऊपर से रियल एस्टेट का कारोबार भी एकदम ठप पड़ गया था। मगर प्रशासन के निर्देशानुसार देहरादून को छोड़ कर हर जिले में जमीन की रजिस्ट्री की जा सकती है।