Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: लॉकडाउन के 40 दिनों के बाद उत्तराखंड में शराब की दुकानें खुली हैं। देखने में आया है कि जगह जगह है सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। जाहिर सी बात है कि ऐसे में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल का कहना है कि इससे कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ सकता है। जी हां एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा है कि सरकार को रेवेन्यू से ज्यादा जनता की सेहत का ध्यान रखना होगा। देखने में आया है कि शराब की दुकानों में जमकर भीड़ लगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के मुताबिक इससे कोरोना वॉरियर्स की मेहनत बेकार जा सकती है। इसलिए सरकार को इस आदेश पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए। उत्तराखंड में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 4 मई यानि सोमवार से शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया था। आगे आपको वो 10 नियम पढ़ने जरूरी हैं, जिनका पालन नहीं हुआ तो ठेका बंद भी हो सकता है।