देहरादून में प्रॉपर्टी (Property in dehradun) खरीदने वालों के लिए अच्छई खबर है। 8 मई से शुरू होगी रजिस्ट्री..शर्तें जान लीजिए...पढ़िए ये खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Property in dehradun Land and house registry starts from 8th may
देहरादून: देहरादून के ऑरेंज जोन में शामिल होने के साथ ही यहां प्रशासन ने कई रियायतें देना शुरू कर दिया है। जो लोग लॉकडाउन के चलते अब तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं, उनके लिए भी जरूरी खबर है। डेढ़ महीने बाद देहरादून मे जमीनों (Property in dehradun) की रजिस्ट्री शुरू होने वाली है, लेकिन जो लोग रजिस्ट्री कराएंगे, उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। देहरादून में जमीनों की रजिस्ट्री 8 मई से शुरू होगी। मंगलवार को डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया। रजिस्ट्री कराने के लिए पहले ऑनलाइन प्रोसेस से गुजरना होगा। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सभी ऑपचारिकता पूरी करने के बाद ही आम लोग जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे। ये आदेश किन-किन क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा, ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ये कैसा हैवान पति है? खेत में पत्नी को बेरहमी से पीटा..लोग वीडियो बनाते रहे
डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश और देहरादून के सभी निबंधक दफ्तरों में 8 मई से रजिस्ट्री का काम शुरू हो जाएगा।
रजिस्ट्री कराने वाले के साथ कितने लोग आएंगे, कौन-कौन आएंगे इसके लिए भी भारत सरकार ने गाइड लाइन जारी की है।
रजिस्ट्री कराने वाले को केंद्र के साथ-साथ राज्य की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना होगा।
रजिस्ट्री की लिए खरीददार के साथ विक्रेता, दो गवाह और एक वकील समेत कुल 5 लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी।
इसका मतलब ये है कि चाहे आप शादी करने जा रहे हों या रजिस्ट्री, साथ में सिर्फ पांच लोग ही जाएंगे। इस दौरान आधे-आधे घंटे के भीतर रजिस्ट्री होंगी। आगे भी पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून: मकान मालिक बना रहे हैं किराए का दबाव...एक महिला की अपील सुनिए सरकार
एक दिन में एक दफ्तर में ज्यादा से ज्यादा 10 रजिस्ट्री कराई जा सकती हैं।
रजिस्ट्री कराने से एक दिन पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इसके अलावा खास बात ये है कि साथ ही रजिस्ट्री के कागजात भी भेजने होंगे।
इस दौरान दस्तावेजों में कोई कमी मिली तो रजिस्ट्रार इस संबंध में ऑनलाइन सूचना भेजेंगे।
सब ठीक रहा तो रजिस्ट्री के लिए दफ्तर बुलाया जाएगा। जो लोग रजिस्ट्री कराने जाएंगे, उनका दफ्तर में तय समय से 15 मिनट पहले उपस्थित रहना जरूरी है।
आपको बता दे कि देहरादून जिले को छोड़कर पूरे प्रदेश में सोमवार से जमीनों की रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है, इससे रियल स्टेट कारोबार भी पटरी पर लौटेगा। 8 मई से देहरादून में भी जमीनों (Property in dehradun) की रजिस्ट्री होने लगेगी।