उत्तराखंड: सीएम के निधन की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संबंध में सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाली पोस्‍ट के मामले में राजस्‍व पुलिस ने पिथौरागढ़ जिले के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Narendra mehta: Police arrested narendra mehta from pithoragarh
Image: Police arrested narendra mehta from pithoragarh

पिथौरागढ़: सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने के लिए है, लेकिन कई लोगों ने इसे अफवाहें फैलाने का जरिया बना लिया है। ऐसे लोग अटेंशन पाने के लिए किसी की मौत की अफवाहें फैला देते हैं। मौत की अफवाह का ताजा मामला अपने उत्तराखंड से जुड़ा है। यहां पिथौरागढ़ के रहने वाले एक युवक ने प्रदेश के मुखिया यानि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौत की झूठी खबर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। दूसरे लोगों ने भी इस खबर की सच्चाई जाने बिना इसे फॉरवर्ड करना शुरू कर दिया। खबर पुलिस तक पहुंची तो महकमे में हड़कंप मच गया। पिथौरागढ़ प्रशासन तुरंत हरकत में आया और अफवाह फैलाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने युवक की पहचान कर ली। आरोपी युवक का नाम नरेंद्र मेहता है। जागरण की खबर की मुताबिक युवक को उसके गंणाईगंगोली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शराब की दुकानें खुलने का विरोध शुरू, अनशनकारियों ने किया भूख हड़ताल का एलान
नरेंद्र मेहता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की झूठी खबर पोस्ट की थी। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पिथौरागढ़ के डीएम विजय जोगदंडे ने बताया कि अफवाह फैलाने वाला युवक नरेंद्र मेहता गणाई गंगोली तहसील के बनकोट का रहने वाला बताया जा रहा है। बुधवार को गिरफ्तारी से बचने के लिए वह घर से फरार हो गया था। मुख‍बिर की सूचना पर गुरुवार को राजस्व पुलिस ने टीम गठित कर उसके घर पर दबिश दी और अभियुक्त को धर दबोचा। उधर देहरादून में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। तहरीर में नरेंद्र मेहता, शरद कैंतुरा, पंकज ढौडियाल, कुलदीप पंवार व कमल सिंह नेगी के खिलाफ नामदज बनाया गया था। अब पिथौरागढ़ जिले के गणाईगंगोली से नरेंद्र मेहता को उसके गंणाईगंगोली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।