Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आज त्रिवेंद्र कैबिनेट की मीटिंग पर हर किसी की नजर थी और राज्य समीक्षा आपको इस कैबिनेट मीटिंग की जानकारी दे रहा है। सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में शराब पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है..इम्पोर्टेड शराब की बोतल में 450 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। इसके अलावा देशी शराब की कीमत में 20 रूपये बोतल इज़ाफ़ा किया गया है। उत्तराखंड में पेट्रोल 2 रूपये लीटर महंगा होगा। डीज़ल 1 रूपये प्रति लीटर महंगा होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड में शराब पर जो टैक्स लगाया गया है उस टैक्स का नाम दिया गया है हेल्थ केयर टैक्स। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि राज्य में 3 तरह की शराब बिकती हैं। हर शराब की अलग-अलग कैटेगरी तय की गई है। राज्य में बनने वाली शराब के साथ-साथ देश में बनने वाली शराब और इंपोर्टेड शराब की अलग-अलग कीमतें तय की गई हैं। इसके साथ ही बड़ा फैसला यह किया गया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई जाएंगी।