Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: बाहर राज्यों में फंसे उत्तराखंड के निवासियों के लिए एक खुशखबरी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य से बाहर नौकरी या जरूरी काम के लिए जा रखे और लॉकडाउन के कारण वहीं फंसे हुए लोगों के लिए एक राहत की बात है। अगर आपके पास अपने निजी वाहन की सुविधा है तो आप राज्य में वापसी कर सकते हैं। लॉकडाउन के कारण सैकडों लोग नौकरी और अन्य कारणों की वजह से बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं और राज्य सरकार से राज्य वापसी की गुहार लगा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा भी प्रवासियों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में उन लोगों के लिए राहत की खबर आई है जो लोग उत्तराखंड के निवासी हैं और नौकरी के लिए बाहर जा रखे हैं। निजी वाहनों की सुविधा वाले नौकरीपेशा लोग अब बिना किसी समस्या के राज्य वापसी कर सकते हैं। इसके लिए उनको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। आगे देखिए लिंक..