उत्तराखंड में अब तक कितने राज्यों से कितने लोग वापस लौटे, देखिए पूरी लिस्ट

उत्तराखंड सरकार द्वारा लोगों को घर लाने कोशिशें लगातार जारी हैं। देखिए अब तक कितने राज्यों से कितने लोगों को घर लाया गया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
IAS shailesh balogi: 23794 migrant people came back to uttarakhand till 9 may
Image: 23794 migrant people came back to uttarakhand till 9 may

देहरादून: 08 मई की शाम तक विभिन्न राज्यों से 23794 प्रवासियों को उत्तराखण्ड लाया जा चुका है। हम आपको पूर लिस्ट बता रहे हैं। शनिवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग में सचिव शैलेश बगोली ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना">कोरोना लॉकडाउन अभी तक अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आने के लिए 179615 लोगों ने आनलाईन पंजीकरण कराया है। इनमें 23794 लोगों को घर लाया गया है।
हरियाणा से 11482
चण्डीगढ़ से 4838
उत्तर प्रदेश से 3526
राजस्थान से 2409
दिल्ली से 482
पंजाब से 327
गुजरात से 319
अन्य राज्यों से 411 लोगों का लाया गया है। आगे भी पढ़िए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां...

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जो लोग अपनी गाड़ी से आना चाहते हैं..वो इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखण्ड के एक जनपद से दूसरे जनपद में जाने वालों की कुल संख्या 34886 है। उत्तराखण्ड से अन्य राज्यों को जाने के लिए 21717 लोगों ने आनलाईन पंजीकरण कराया है। इनमें से 6378 लोगों को भेजा जा चुका है। सचिव शैलेश बगोली ने कहा कि बाहर से प्रवासियों को लाने की प्रक्रिया नियोजित तरीके से होती है। इसमें जिलों में एक दिन में कितने लोगों की व्यवस्था हो सकती है, उसके आधार पर टाईमटेबल बनाया जाता है। उसी के आधार पर लोगों को लाया जा सकता है। जिन लोगों ने भी आने के लिए पंजीकरण कराया है, उन सभी को लाने के लिए राज्य सरकार व्यवस्थाएं कर रही हैं। परंतु इसमें मेडिकल जांच, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारेंटाईन आदि तमाम तरह की सावधानियां भी बरतनी हैं।