विभिन्न राज्यों से 51,394 लोग उत्तराखण्ड आ चुके हैं। आगे जानिए अब किन राज्यों से उत्तराखंड के प्रवासियों को लाया जाएगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Shailesh bagoli speaks about uttarakhand government work
देहरादून: सचिवालय मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सचिव शैलेश बगोली (Shailesh bagoli ) ने बताया कि अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आने के लिए 1,98,584 प्रवासियों ने पंजीकरण करा चुके हैं। दिनांक 11 मई तक विभिन्न राज्यों से 51,394 लोग उत्तराखण्ड आ चुके हैं। सचिव Shailesh bagoli ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें हरियाणा से 13799, उत्तर प्रदेश से 11957, दिल्ली से 9452, चंडीगढ़ से 7163, राजस्थान से 2981, पंजाब से 2438, गुजरात से 1060 और अन्य राज्यों से 1032 प्रवासी शामिल हैं। सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अन्य राज्यों को जाने के लिए 29975 लोगों ने पंजीकरण कराया है, इनमें से 11 मई तक 9970 लोग जा चुके हैं। उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से दूसरे जनपदों को आने व जाने वाले व्यक्तियों की संख्या 52621 है। आगे जानिए अब किन राज्यों से उत्तराखंड के प्रवासियों को लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - कोरोना पॉजिटिव मामले के बाद उत्तरकाशी का ये गांव सील, पूरा इलाका कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित
Shailesh bagoli ने आगे बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा रेलवे को 1 करोड़ रूपए एडवांस में जमा किए जा चुके हैं। गुजरात, केरल, तेलंगाना आदि राज्यों से फंसे हुए व्यक्तियों को रेल से लाने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखण्ड सरकार, रेलवे और संबंधित राज्य सरकारों के सम्पर्क में है। बगोली ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में ढाई हजार से अधिक लोग फंसे हैं, जिनके लिए दो ट्रेनें रेलवे से चलाने का आग्रह किया है। वहीं, पंजाब से भी ट्रेनों के माध्यम से लोगों को लाने की कोशिश है। इसके अलावा चैन्नई, हैदराबाद, केरल और गोवा से भी ट्रेनों के संचालन की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की चलने से पूर्व स्क्रीनिंग की जाती है, पहुंचने के बाद दोबारा मेडिकल जांच होती है।