Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: अभी अभी मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि अभी आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन का इंतज़ार है। लोकल सूत्रों के मुताबिक रिंग रोड निवासी महिला के बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इससे पहले 60 साल की बुजुर्ग महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। ये महिला दिल्ली से इलाज करवा कर लौटी थी। देहरादून के इस इलाके में फिलहाल कंम्प्लीट लॉकडाउन है। आपको बता दें कि पुलिया नंबर 6 की निवासी 60 साल की बुजुर्ग महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। महिला दिल्ली से इलाज करवा कर लौटी थी और फिलहाल महिला की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो लोग महिला के संपर्क में आए हैं उन्हें भी क्वॉरेंटाइन करने की तैयारी हो रही है। फिलहाल ये भी पता करने की कोशिश हो रही है कि महिला किन-किन लोगों से मिली थी। अब महिला के बेटे में भी कोरोना वायरस होने के ख़बरें आ रही हैं। इस बारे में जो भी अपडेट होंगी हम आप तक जल्दी ही लेकर आयेंगे..