अभी अभी- उत्तराखंड के बागेश्वर में कोरोना का पहला केस

इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bageshwar News: Coronavirus case in bageshwar
Image: Coronavirus case in bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड में जिस बात का डर था वही हो रहा है। हमने पहले भी कहा था कि पहाड़ों में कोरोनावायरस बहुत बुरे तरीके से फैल सकता है। पौड़ी गढ़वाल उत्तरकाशी अल्मोड़ा और चमोली के बाद अब बागेश्वर में कोरोनावायरस के संक्रमण का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यहां पहली ही बार में कोरोनावायरस संक्रमण के 2 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 104 हो चुकी है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इन सभी मामलों की पुष्टि की है। खासतौर पर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों को सबसे ज्यादा खतरा हैं। इससे पहले अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में कोरोनावायरस संक्रमण के एक एक मामला सामने आया था। लेकिन वक्त के साथ यह दोनों मामले ठीक हो गए थे। यह बात भी सच है कि जब से प्रवासी लोगों की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ है तब से उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले में बेहद खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं।