Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस देहरादून के अलग-अलग इलाकों से होते हुए उत्तराखंड की सबसे बड़ी सब्जी मंडी निरंजनपुर तक पहुंच गया है। यहां एक आढ़ती के यहां काम करने वाले कर्मचारी में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद निरंजनपुर सब्जी मंडी को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि निरंजपुर सब्जी मंडी में एक आढ़ती के यहां काम करने वाला व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। निरंजनपुर मंडी में जिस आढ़ती के पास ये आदमी काम करता था, एहतियात के तौर पर उस आढ़ती ने भी अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है। उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सुरक्षा के मद्देनजर अब पूरी मंडी में सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। शनिवार से सेनेटाइजेशन का काम शुरू हो गया, जो कि मंगलवार तक चलेगा। बुधवार को मंडी व्यापार के लिए खोल दी जाएगी। हालांकि यहां डी ब्लॉक की 11 दुकानें अभी सील ही रहेंगी।