Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर है। बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा 30 जून तक शुरू नहीं होगी। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला जिला प्रशासन चमोली, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग और हक हकूक धारियों की बैठक में लिया गया है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को इस पर हक हुकूक धारियों से बातचीत करने के निर्देश दिए थे। बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने का अधिकार दिया गया था। सभी की राय के आधार पर यात्रा के संबंध में यह फैसला लिया गया है। इस क्रम में चमोली और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों ने बद्रीनाथ और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों और हक हुकूक धारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विचार विमर्श किया गया और फैसला लिया गया कि 30 जून तक बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू नहीं होगी। आगे पढ़िए