Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1537 पहुंच चुका है। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में 49 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इन में देहरादून से 14 मरीज, हरिद्वार से 3 मरीज, बागेश्वर से 2 मरीज, टिहरी गढ़वाल से 29 मरीज और उत्तरकाशी से एक मरीज सामने आया है। दोपहर 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में 6 लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी है और अब वो स्वस्थ हैं। देहरादून में जो 14 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं उनमें से 4 मुंबई से, 1 दिल्ली से, 1 पुणे से, 1 जम्मू से और एक केस निरंजनपुर सब्जी मंडी से सामने आया है। हरिद्वार में जो 3 मामले सामने आए हैं..उनमें से 2 मरीज दिल्ली और एक मरीज मुंबई से लौटा है। बागेश्वर में जो 2 मामले सामने आए हैं..वो दोनों लोग पुणे से लौटे हैं। टिहरी गढ़वाल में 29 मामले सामने आए हैं..इनमें से 15 लोग मुंबई और 14 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। उत्तरकाशी में जो एक मामला सामने आया है, वो मरीज मुंबई से लौटा है।