Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने देहरादून के पुलिस थाने में भी दस्तक दे दी है। जी हां बताया जा रहा है कि देहरादून में पुलिस विभाग का सिपाही भी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुका है। खबर है कि निरंजनपुर मंडी में ड्यूटी के दौरान थाना पटेल नगर का सिपाही कोरोनावायरस की चपेट में आ गया। पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सिपाही के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही है। आपको बता दें निरंजनपुर सब्जी मंडी में 32 आढ़तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और इसके बाद मंडी को बंद कर दिया गया था। इस दौरान थाना पटेल नगर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निरंजनपुर मंडी में लगी हुई थी। मंडी में कोरोना संक्रमण के बाद पुलिसकर्मियों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया था। अब थाना पटेल नगर का एक सिपाही कोरोनावायरस पॉजिटिव हुआ है। पुलिस के मुताबिक निरंजनपुर सब्जी मंडी में कोरोनावायरस संक्रमण के बाद सिपाही को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। सभी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट ली गई थी और शुक्र इस बात का है कि बाकी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए पहले ही SOP जारी कर दी गई थी इसलिए पटेलनगर थाने को क्वारेंटाइन नहीं किया जाएगा।