Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। बदरीनाथ धाम की यात्रा संचालित किए जाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिला प्रशासन, धर्माधिकारी, बद्रीनाथ मंदिर समिति, बद्रीनाथ पंडा समाज, होटल व्यवसायियों, टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से कुछ फैसले लिए गए हैं। आइए आपको इन फैसलों के बारे में बताते हैं।
1- श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन की अनुमति सिर्फ बामणी गांव, माणा गांव और नगर पंचायत क्षेत्र बदरीनाथ के मूल स्थानीय निवासियों को होगी। जो इन क्षेत्रों में पहले से रह रहे हैं उन्हीं को बदरीनाथ दर्शन की अनुमति होगी।
2- बाहरी देशों, बाहरी राज्यों और उत्तराखंड के बाकी जिलों के अलावा चमोली जिले के अन्य स्थानों के व्यक्तियों को भी दर्शन की अनुमति नहीं होगी।
3- श्रद्धालु सिंह द्वार से अंदर मुख्य द्वार के मचान से ही बदरीनाथ जी के दर्शन कर सकेंगे। आगे भी पढ़िए