पहाड़ से दुखद खबर..होम क्वारेंटीन हुए युवक की मौत, नाली के पास मिली लाश

जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू मुंबई के रिजॉर्ट में जॉब करता था। लॉकडाउन लगा तो वो गांव लौट आया। फेसेलिटी क्वारेंटीन के बाद वो होम क्वारेंटीन में था, गुरुवार को उसकी लाश नाली के पास से बरामद हुई...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Bageshwar youth dies: Youth died in suspicious circumstances in bageshwar
Image: Youth died in suspicious circumstances in bageshwar

बागेश्वर: क्वारेंटीन में रह रहे प्रवासियों के साथ अनहोनी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बागेश्वर का है, जहां गोल क्षेत्र के बड गांव में एक प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रवासी युवक मुंबई से लौटा था। उसे होम क्वारेंटीन में रहने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को उसकी लाश एक नाली के पास पड़ी मिली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की, ताकि युवक की मौत की वजह का पता चल सके। मरने वाले युवक का नाम जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू है। वो सिर्फ 30 साल का था। चलिए अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। गागरीगोल के गोमती नदी के पार स्थित बंड गांव में जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू का परिवार रहता है। दीपू मुंबई में एक रिजॉर्ट में जॉब करता था।

यह भी पढ़ें - देहरादून से बड़ी खबर..क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी
लॉकडाउन लगा तो दीपू मुंबई से गांव लौट आया। उसे 14 दिन के लिए कौसानी में फेसेलिटी क्वारेंटीन में रखा गया था। ये अवधि पूरी करने के बाद वो दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। तब से वो होम क्वारेंटीन में था। दीपू शादीशुदा था। उसकी पत्नी दीपा गांव में ही रहती है। गुरुवार को दीपू की लाश घर के नीचे से जाने वाली नाली के किनारे पड़ी मिली। युवक की मौत एक राज बन गई है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं पत्नी का कहना है कि दीपू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।