उत्तराखंड की शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने दिया रिया मावी को जवाब, जमकर हुई तारीफ..देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर शिल्पा भट्ट बहुगुणा के इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा और सभी ने तारीफ की है। आगे आप भी देखिए वीडियो
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Riya mavi kedarnath video: Shilpa bhatt bahuguna answers riya mavi about kedarnath
Image: Shilpa bhatt bahuguna answers riya mavi about kedarnath

देहरादून: केदारनाथ धाम...लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु है केदारनाथ धाम। आस्थावान लोग यहां ट्रैकिंग करने नहीं बल्कि भगवान शिव के दर्शनों के लिए आते हैं। दर्शन करते हैं और चले जाते हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उत्तराखंड में रिया मावी के उस वीडियो की काफी आलोचना भी हुई। वीडियो में रिया मावी तमाम बातों पर सवाल खड़े करती दिख रही हैं। अब उत्तराखंड की शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से रिया मावी को दो टूक जवाब दिया है। शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने बड़े ही संजीदा तरीके से केदारनाथ में दुकानदारों और स्थानीय लोगों की समस्या को बताते हुए रिया मावी को यह समझाने की कोशिश की है कि उनके द्वारा जो भी कहा गया था वो गलत था। सोशल मीडिया पर शिल्पा भट्ट बहुगुणा के इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा और सभी ने तारीफ की है। आगे आप भी देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - केदारनाथ: रिया मावी पर FIR दर्ज करने की मांग, वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बवाल
शिल्पा भट्ट बहुगुणा समाज सेवी हैं और कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने अपने कदम आगे बढ़ाए। इस मुहिम में कई लोग शिल्पा के साथ जुड़े हैं। शिल्पा ने रिया मावी को किस तरह जवाब दिया है...आप भी देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: