Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
बागेश्वर: उम्मीद है कि उत्तराखंड अब जल्द ही कोरोनावायरस से जंग जीतेगा। आज आई स्वास्थ्य विभाग की दो अलग-अलग रिपोर्ट इस बात की तस्दीक भी कर रही है। उत्तराखंड में 60 फ़ीसदी से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज अब स्वस्थ हैं। आज दोपहर आई रिपोर्ट के मुताबिक कुल 76 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके थे। अभी-अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 54 लोग कोरोनावायरस से मुक्त हो गए हैं। कुल मिलाकर उत्तराखंड में आज 130 लोगों ने कोरोना को हराया। अब प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 1077 पहुंच गया है..ये आंकड़ा 60 परसेंट से ज्यादा है। ये एक अच्छा संकेत है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक उत्तराखंड में 1785 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हुए लेकिन इससे उबरने की रफ्तार भी उतनी ही तेज है। करीब 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी है और अभी आंकड़ा 1077 पहुंच गया है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर एक जिले के आंकड़े