भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प, शहीद हुए 3 भारतीय जांबाज

भारतीय सैनिक और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
India China skirmish: 3 soldiers died at india china lac tussel
Image: 3 soldiers died at india china lac tussel

देहरादून: भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लाईन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर तनाव बढ़ गया। गलवान घाटी पर सोमवार रात को भारतीय सैनिक और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं। 70 के दशक के बाद ये पहली बार है, जब LAC पर भारतीय जवान शहीद हुए। आपको बता दे कि 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था युद्ध हुआ था। इसके बाद तनाव की खबरें आई लेकिन हिंसक झड़प में किसी जवान के शहीद होने की खबर नहीं आई। अब 50 साल बाद एलएसी पर भारत और चीनी सैनिक के बीच हिंसक झड़प हुई। पिलहाल भारतीय सेना के अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने की खबर है।