Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में दोपहर 2:00 बजे के बाद 49 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में 2691 मरीज अब तक कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। आज दोपहर 2:00 बजे बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा से 2,देहरादून से 4, हरिद्वार से 8, नैनीताल से 28, उत्तरकाशी से 1 और बागेश्वर से 6 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित हैं।इसके अलावा उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 13 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें अल्मोड़ा से 10 मरीज और उत्तरकाशी से 3 मरीज शामिल हैं। आज उत्तराखंड में 34 साल के कोरोनावायरस संक्रमित युवक की मौत हुई है। उसे उत्तरकाशी से देहरादून के दून हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है।आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े।