Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कोरोना के कारण शिक्षा प्रणाली के ऊपर बेहद भारी प्रभाव पड़ा है। बच्चों की परीक्षाएं चल ही रही थीं कि कोरोना आ धमका जिस वजह से लंबे समय से बच्चों के बोर्ड के पेपर अटके हुए हैं। मगर अब धीरे-धीरे शिक्षा व्यवस्था वापस ट्रैक पर आ रही है। बता दें कि 22 जून से बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं फिर से शुरू हुईं। पूरी सावधानी के साथ बच्चों की परीक्षाएं संचालित हुई। इसी बीच उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने एक बहुत ही अहम फैसला लिया है। उन लोगों के लिए खुशखबरी है जो अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में ही अंग्रेजी मीडियम के अंतर्गत पढ़ाने का सपना पाले बैठे थे। अधिकांश सरकारी स्कूलों में हिंदी मीडियम में पढ़ाया जाता है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह घोषणा की है कि प्रदेश के हर ब्लॉक में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। हाल ही में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में यह घोषणा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस दिशा में काम करना शुरू कर दें।