Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: हल्द्वानी में घास के लिए जंगल जा रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। पिछले 17 दिन के भीतर तेंदुए के हमले की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को गुलदार ने मंदिर जा रही एक महिला को मार डाला था। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है, साथ ही गुस्सा भी। वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया है। विभाग की तरफ से गुलदार को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। वन अधिकारियों ने कहा कि गुलदार के खात्मे के लिए शूटर बुलाए जाएंगे। शूटरों की व्यवस्था होते ही आदमखोर गुलदार को मार दिया जाएगा। घटना हल्द्वानी के काठगोदाम के गौला बैराज क्षेत्र की है। जहां 60 साल की पुष्पा सांगुड़ी मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। इस दौरान पुष्पा के साथ बसंती देवी, मुन्नी देवी, लता देवी और नंदी देवी भी थीं। सभी महिलाएं बैराज से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में घास काट रहीं थीं, कि तभी तेंदुआ पुष्पा देवी पर झपटा और उन्हें घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया।