केदारनाथ-त्रियुगीनारायण ट्रैकिंग पर गए 4 दोस्त लापता, तलाश में जुटी SDRF

केदारनाथ धाम के दर्शन और त्रियुगीनारायण में ट्रेकिंग पर गए देहरादून और नैनीताल के चार युवक हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वे चारों पिछले 2 दिनों से लापता हैं और अबतक उनकी कोई भी खोजखबर नहीं मिल पाई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kedarnath trekking: 4 youth missing from Kedarnath trekking
Image: 4 youth missing from Kedarnath trekking

रुद्रप्रयाग: हर साल सैकड़ों की संख्या में देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए आते हैं। इस साल कोरोना के कारण चार धाम यात्रा को संचालित करने में काफी अड़चनें आईं मगर आखिरकार लंबे समय और इंतजार करने के बाद अनलॉक 2 की प्रक्रिया के दौरान राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई से राज्य के सभी लोग 4 धाम यात्रा करने के लिए आ सकते हैं। जिसके बाद से उत्तराखंड के कई श्रद्धालु यात्रा के लिए चार धाम जा रहे हैं जिनमें से कई युवा भी अपने दोस्तों के साथ इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। इसी बीच एक बेहद बुरी खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है। एक न्यूज वेबलसाइट के मुताबिक केदारनाथ- त्रियुगीनारायण ट्रैकिंग पर 4 दोस्त हाल ही में अचानक लापता हो गए जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आगे पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: महिलाओं के झुंड से एक महिला को उठा ले गया गुलदार..मौके पर मची चीख-पुकार
बता दें कि देहरादून और नैनीताल के निवासी चार युवक केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए गए थे जिस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वे चारों पिछले 2 दिनों से लापता हैं। जी हां, बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन और बासुकी ताल त्रियुगी ट्रैकिंग पर गए चार युवक कुल 2 दिनों से लापता है और फिलहाल उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है। चारों युवकों के लापता हो जाने की खबर जैसे ही उनके घर वालों को मिली तो वहां हड़कंप मच गया। परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं और वह इस समय राज्य सरकार और जिला प्रशासन से चारों युवकों को खोजने की मांग कर रहे हैं। हालांकि एसडीआरएफ की पूरी टीम को इस बात की सूचना मिलते ही गुम हुए चारों युवकों की खोजबीन में लग चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता युवकों की पहचान मोहित भट्ट, हर्ष भंडारी, जगदीश बिष्ट, और डैनी ग्रूंगे के रूप में हुई है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून में भारी बारिश से टूटा मकान..बच्ची और गर्भवती महिला समेत 3 लोगों की मौत
जिनमें से 2 देहरादून जिले से नाता रखते हैं और 2 नैनीताल से। चारों दोस्त केदारनाथ दर्शन के लिए निकले थे। इसी के साथ चारों ने यह भी तय किया था कि वह बासुकी ताल और त्रियुगीनारायण की ट्रैकिंग के लिए भी जाएंगे। चारों की लोकेशन बासुकी ताल से त्रिगुणीनारायण की ओर मिली है। मगर चारों ही बीते 2 दिनों से लापता हैं और इन चारों के अभी तक कोई भी खोज खबर नहीं मिल पाई है। चारों युवकों के दोस्त शशांक डोभाल ने बताया कि वह स्वयं केदारनाथ और त्रियुगी नारायण पहुंचा था और उसने लापता दोनों की काफी खोजबीन की मगर उसको कोई भी पता नहीं चल पाया है। वही चार युवकों के परिवारों में इस समय कोहराम मचा हुआ है और सभी अपने बच्चों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। यह चिंता का विषय है क्योंकि चारों के पास खाने-पीने और ना टेंट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं एसडीआरएफ की फोर्स को इस बात की सूचना मिलते ही गुम हुए चारों युवकों की खोजबीन की प्रक्रिया शुरू चुकी है।