साल 2016 में हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर की पैड़ी को एस्केप चैनल घोषित किया था। अब त्रिवेंद्र सरकार इस फैसले को पलटने जा रही है..
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Trivendra government will change the order of Harish Rawat government
हरिद्वार: मोक्षनगरी हरिद्वार। यहां का हर की पैड़ी क्षेत्र इन दिनों खूब सुर्खियों में है। सुर्खियों की वजह धार्मिक नहीं, बल्कि राजनैतिक है। साल 2016 में हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर की पैड़ी को एस्केप चैनल घोषित किया था। इसका मतलब ये है कि यहां बह रही धारा सिर्फ एक नहर है, जो गंगा में अतिरिक्त पानी की निकासी के काम आती है। यानी इसे गंगा का मुख्य भाग नहीं माना गया। अब कांग्रेस सरकार के इस फैसले को मौजूदा बीजेपी सरकार बदलने जा रही है। कांग्रेस सरकार में हुए शासनादेश को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हर की पैड़ी को एस्केप चैनल बनाने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार ने जो शासनादेश जारी किया था, उसे बीजेपी सरकार बदलेगी। इसकी घोषणा हो चुकी है। पिछली सरकार के शासनादेश को जल्द वापस लिया जाएगा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मोबाइल से दूर रहकर टॉपर बने ऋषित...प्रदेश में आया पहला स्थान
इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ और एस्केप चैनल का मतलब क्या है। आपको ये भी जरूर जानना चाहिए। साल 2016 में प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हर की पैड़ी को एस्केप चैनल घोषित किया था। इसका मतलब ये है कि यहां बह रही गंगा की धारा सिर्फ एक नहर है, जो कि गंगा में पानी की निकासी के काम आती है। इसे गंगा का मुख्य भाग नहीं माना गया। कांग्रेस सरकार के इस फैसले से संत समाज में काफी आक्रोश था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने तक की धमकी दी थी। सालों बाद इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने इस फैसले पर अफसोस जताया। मंगलवार को हरिद्वार में संतों से मुलाकात करने पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि गंगा की धारा को एस्केप चैनल घोषित करना उनकी भावनात्मक भूल थी। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रिटायर होने का वक्त हो गया है सरकार, पढ़िए इन्द्रेश मैखुरी का ब्लॉग
हरदा ने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर अफसोस है। हरीश रावत ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ये कदम कुछ घरों को बचाने के लिए उठाया था। साथ में ये भी जोड़ा कि कांग्रेस की सरकार आने पर फैसले को बदला जाएगा। अब कांग्रेस के वक्त में हुए शासनादेश को मौजूदा त्रिवेंद्र सरकार बदलने जा रही है। बुधवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मुद्दे पर मीडिया से औपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि हरीश रावत अपने फैसले पर पश्चाताप कर रहे हैं। मां गंगा उन्हें माफ करे। एस्केप चैनल के संबंध मे सरकार घोषणा कर चुकी है। इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी में आ रही गंगा धारा को एक झटके में नहर कह देना, पिछली सरकार का बहुत बड़ा रहस्य था। हरीश रावत ने जो गलती की है, उसे बीजेपी सुधारेगी।