उत्तराखंड में आज 174 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4276 पहुंच गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 7 pm 18 july
बागेश्वर: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 174 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4276 पहुंच गया है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सात, देहरादून जिले से 50, हरिद्वार जिले से 27, नैनीताल जिले से 36, पिथौरागढ़ जिले से तीन, टिहरी गढ़वाल से तीन, उधम सिंह नगर जिले से 45 और उत्तरकाशी जिले से 3 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। दिख रहा है कि बीते 3 दिनों से उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आ गई है। आज उत्तराखंड में 60 लोग स्वस्थ हुए और अपने घरों को लौट गए हैं। आज बागेश्वर जिले से दो चंपावत जिले से दो, देहरादून जिले से 16, रुद्रप्रयाग जिले से एक, टिहरी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर जिले से 38 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण से लेटेस्ट आंकड़े।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 4276 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 211
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 95
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 81
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1049
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 482
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 684
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 182-
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 80
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 67
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 450
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 716
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 105
उत्तराखंड में 3081 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ
अल्मोड़ा के 200 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 94 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 76 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 58 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 737 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 318 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 458 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 152 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 65 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 66 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 425 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 344 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 88 मरीज स्वस्थ हुए