Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के सितारगंज में बीते शुक्रवार को काफी हंगामा खड़ा हो गया। बता दें कि कोरोना संक्रमितों को सितारगंज में लेने पहुंची पुलिस और वार्ड के निवासियों के बीच में बीते शुक्रवार को काफी ज्यादा झड़प हो गई और वहां पर हंगामा मच गया। वार्ड के कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया। जब कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस को आखिरकार बल का प्रयोग करना पड़ा जिसके बाद लोगों ने पुलिस को ही खदेड़ डाला। कोतवाली में इस बात की सूचना मिली और वहां से और अधिक सिपाही मौके पर भेजे गए। हंगामे के ऊपर काबू पाने के लिए पुलिस को हिंसा का सहारा लेना पड़ा और लाठियों की फटकार लगाई जिस दौरान कई लोग चोटिल हो गए हैं। वहीं हंगामे के बाद पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक को हिरासत में लिया है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं