Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: आज देहरादून में त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। आइए एक एक करके आपको इन फैसलों की जानकारी देते हैं। 1- सरकारी और निजी स्कूलों में अन्य पिछड़ी जाति और जनजाति के छात्रों के लिए फीस निर्धारण के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री करेंगे।
2- इसके अलावा कारखाना अधिनियम तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम में भी संशोधन किया गया है।
3- सरकारी यूनिवर्सिटी के लिए अंब्रेला एक्ट बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है।
4- शराब में बिक्री के लिए नीति में आंशिक संशोधन किया गया है।
5-कैबिनेट मीटिंग में एक अहम फैसला लिया गया है। सलाहकार के पद को पेयजल निगम के एमडी के समकक्ष बनाया गया है।
6- उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का नाम वीर माधो सिंह भंडारी के नाम पर रखने का फैसला लिया गया है।