गढ़वाल से बड़ी खबर..खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवान घायल

सेना का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा और इस हादसे में सेना के 3 जवान घायल है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Badrinath Highway Army Vehicle: Army vehicle fell into a ditch on Badrinath highway
Image: Army vehicle fell into a ditch on Badrinath highway

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर थोड़ी देर पहले सेना का एक वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा और इस हादसे में सेना के 3 जवान घायल है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सेना का वाहन जरूरी सामग्री लेकर गोचर से औली की तरफ जा रहा था। इस बीच वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरने से सेना के 3 जवान घायल हैं और उन्हें जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 6 जुलाई और 10 जुलाई को भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई। उस दौरान 20 सेना का वाहन खाई में गिर गया था। फिलहाल इस बारे में आगे जो भी अपडेट होगी हम आप तक जानकारी जरूर पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से सटे बॉर्डर पर चीन ने तैनात किए एक हजार सैनिक, भारतीय सेना भी तैयार