Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए कोरोनावायरस के मोर्चे पर आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज भले ही 208 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 309 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। काफी वक्त बाद उत्तराखंड के लिए ऐसी खबर सामने आई है, जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो। बीते काफी वक्त से संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन ज्यादा आ रही थी। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 4847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यानी पूरे उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 3028 एक्टिव के बचे हुए हैं। आज उत्तराखंड के चंपावत जिले से 03, देहरादून जिले से 55, हरिद्वार जिले से 125, नैनीताल जिले से 5, रुद्रप्रयाग से 02, टिहरी जिले से 9, उधम सिंह नगर जिले से 99 और उत्तरकाशी जिले से 11 ने कोरोना को मात दी। कुल मिलाकर आज 172 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उम्मीद करते हैं कि अब हर दिन ऐसे ही खबर सुनने को मिले। आगे देखिए कि उत्तराखंड के हर जिले से अब तक कितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।