Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यह संक्रमण कहां जाकर खत्म होगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं। इस बीच उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रपुर नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। ईटीवी की खबर के मुताबिक मेयर को कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। अब उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके संपर्क में मेयर आए थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मेयर ने एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम बुधवार को था और गुरुवार को उन्हें बुखार की शिकायत आई। जिला अस्पताल में मेयर का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। एसीएमओ अविनाश खन्ना का इस बारे में कहना है कि मेयर को बुखार की शिकायत थी और गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा भी कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।