उत्तराखंड: त्रिवेन्द्र कैबिनेट मीटिंग में 13 फैसलों पर लगी मुहर, 2 मिनट में पढ़ लीजिए

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में कुल 14 मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें से 13 फैसलों पर मुहर लगी है। 2 मिनट में जान लीजिए।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Cabinet Decisions: Decision in Dehradun Uttarakhand cabinet meeting
Image: Decision in Dehradun Uttarakhand cabinet meeting

देहरादून: देहरादून में त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कुल 14 मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें से 13 फैसलों पर मुहर लगी है। आइए एक एक करके आपको इन फैसलों के बारे में बता देते हैं।
हेमवती नंदन बहुगुण विश्वविद्यालय मेडिकल यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर की उम्र सीमा 70 साल तक की गई।
उत्तराखंड हाई कोर्ट के रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश, और न्यायाधीश के सेवक के भत्तों में इज़ाफ़ा
ऋषिकेश एम्स के पास 1.43 हेक्टेयर भूमि को भाउराव देवरस न्यास को देने की संस्तुति की गई। जनसेवा हेतु इस जमीन को देने की संस्तुति की गई।
देहरादून में वर्ग 4 की भूमि पर सरकार द्वारा संशोधन प्रस्ताव लाया गया है।
5- उत्तरप्रदेश भू ज़मींदारी अधिनियम में संशोधन किया गया है। बड़े प्राधिकरणों में लैंड यूज बदलने की ज़रूरत नहीं। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती
23 से 25 सितम्बर तक विधानसभा सत्र को मंज़ूरी दी गई है।
मृतक लघु सिंचाई के इंजीनियर अनिल कुमार भरद्वाज की रिकरवरी माफ़
सोंग बांध और जमरानी बांध में 2 सार्वज़निक क्षेत्र की कम्पनी गठित होंगी। यहां कई पदों के लिए अवस्थाईं नियुक्ति होंगी। फिलहाल 175 पदों को स्वीकृति दी गई है।
उत्तराखंड यौन अपराध एवं अपराधों से पीड़ित महिलाओं हेतु प्रतिकर योजना 2020 को मंज़ूरी
कोरोना महामारी में विधानसभा सदस्यों के वेतन भत्तों से 30 फीसदी कटौती होगी। ये कटौती 1 अप्रैल 2020 से एक वर्ष तक के लिए होगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग शिक्षा सेवा संघ की नियमावली में संशोधन किया गया है। इसके साथ ही सम्मिलियन की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है।