उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कही ये बात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने बधाई संदेश में उत्तराखंड सरकार के मिशन के बारे में बताया। साथ ही उन चुनौतियों के बारे में भी बात की, जिनसे इस वक्त सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरा विश्व लड़ रहा है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Trivendra Singh rawat: Cm trivendra speech about 15 August
Image: Cm trivendra speech about 15 August

देहरादून: प्रदेशभर में कोरोना संकट के बीच आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य की राजधानी और जिलों के हर क्षेत्र में कोरोना के साए में तिरंगा फहराया गया। इस ऐतिहासिक दिन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों के लिए खास बधाई संदेश दिया। इस संदेश के माध्यम से सीएम ने उन चुनौतियों के बारे में बताया, जिनसे इस वक्त सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं पूरा विश्व लड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार के मिशन के बारे में भी जानकारी दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा, इस बार स्वतंत्रता दिवस पर परिस्थितियां बहुत अलग हैं। पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें - देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, 36 कोरोना वॉरियर्स सम्मानित
राज्य सरकार ने कोरोना संकट के निपटने के लिए क्या इंतजाम किए हैं, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में इस बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान राज्य में कोविड संक्रमण के मामले बढ़े हैं, लेकिन सरकार की तैयारी पुख्ता है। राज्य के सभी जिलों में आईसीयू स्थापित किए गए हैं। सर्विलांस और सैंपलिंग में काफी बढ़ोतरी की गई है। आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट की सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान जो प्रवासी बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे हैं, उनके लिए भी सरकार के पास विशेष प्लान है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य के युवाओं और प्रदेश में लौटे प्रवासियों के लिए सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लाई है। उद्योगों को कई तरह की राहत दी गई हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऋतु खंडूड़ी की सुधारवादी सोच को सलाम, देश के टॉप 50 विधायकों में शामिल
राज्य सरकार के नेतृत्व में पहली बार उत्तराखंड में रिवर्स माइग्रेशन (पलायन) पर सुनियोजित तरीके से काम शुरू किया गया है। प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इनमें चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, भारतमाला परियोजना, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, नमामी गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी और जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना मुख्य रूप से शामिल हैं। केंद्र सरकार ने राज्य के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बल के शहीद जवानों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।