उत्तराखंड: CM त्रिवेन्द्र के OSD कोरोना पॉजिटिव, परिवार में कई लोग भी संक्रमित

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि सीएम ऑफिस में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
CMN OSD Gopal Singh Rawat: OSD of CM Trivendra Singh Rawat coronavirus  infected
Image: OSD of CM Trivendra Singh Rawat coronavirus infected

देहरादून: कोरोनावायरस...उत्तराखंड में 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं। ये आंकड़ा कहां तक जाएगा, कोई नहीं जानता। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि सीएम ऑफिस में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है। जी हां खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी गोपाल सिंह रावत कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। खबर के मुताबिक बताया गया है कि गोपाल सिंह रावत की बेटी कहीं बाहर से आई थी। इससे गोपाल सिंह रावत के परिवार के कई सदस्य कोरोनावायरस संक्रमित हुए हैं। खबर है कि गोपाल सिंह रावत बीते कुछ दिनों से ना तो सचिवालय आ रहे थे और मैं ही मुख्यमंत्री कार्यालय आ रहे थे। कुल मिलाकर इतना कह सकते हैं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है। आगे देखिए उत्तराखँड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के आंकड़े

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अस्पताल में डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव..मरीज परेशान
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 13225 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 384
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 191
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 214
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 226
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 2655
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 3206
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 1942
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 354
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -215
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 153
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-801
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 2394
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 490