Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में किसान की नाबालिग बेटी घर में घुसे चोरों की बदनीयत का शिकार हो गई। घर में लूट के इरादे से घुसे युवकों ने रकम और जेवर ना मिलने पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली ये घटना काशीपुर क्षेत्र में हुई। जहां एक परिवार अपने फार्म पर खेतीबाड़ी करता है। बुधवार रात घर के सभी सदस्य फार्म पर गए हुए थे। घर में केवल परिवार का मुखिया और नाबालिग बेटी थी। तभी रात 12 बजे 4 युवक चोरी के इरादे से घर में घुसे और पिता-बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। दोनों के बेहोश होते ही युवक घर में रखी नगदी और जेवर ढूंढने लगे। काफी कोशिश के बाद भी जब युवकों के हाथ रकम नहीं लगी तो दो युवकों ने बेहोश नाबालिग से दुष्कर्म किया। घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद चारों युवक वहां से फरार हो गए। सुबह जब किसान का बेटा घर पहुंचा तो पिता और बेटी दोनों बेहोशी की हालत में मिले। जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रखी नगदी सुरक्षित मिली।