Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना काल के बीच में प्रशासनिक फेरबदली तेजी से जारी है। राज्य में एक बार फिर बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने सचिवालय में तैनात 5 आईएएस अफसरों के विभागों में बड़ी फेरबदल की है। इस के अलावा दो डिप्टी कलेक्टरों का भी तबादला हुआ है। कुल 7 आईएएस अधिकारियों के पदों की अदला-बदली की गई है। बता दें कि अगस्त के महीने में यह दूसरी प्रशासनिक फेरबदल हुई है। बता दें कि बीती 30 जुलाई को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश राज्य के मुख्य सचिव चुने गए थे। नए मुख्य सचिव की तैनाती के बाद से ही राज्य में प्रशासनिक फेरबदल में काफी तेजी आई है और कई बड़े अधिकारियों का तबादला हुआ है। इससे पहले बीते 4 अगस्त को प्रशासन ने 9 आईएएस और 5 पीसीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी की थी। आगे पढ़िए