नैनीताल जिले के कैंट एरिया में एक अधिकारी के घर पर पिछले 5 दिनों में दो बार गुलदार ने पालतू कुत्तों पर हमला कर दिया है जिससे घर के लोगों के बीच खौफ पसर गया है-
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Leopard fear in Nainital
नैनीताल: उत्तराखंड में आए दिन गुलदार के हमलों के कारण लोग खौफ के बीच जीने पर मजबूर हैं। पहले केवल जंगलों तक रहने वाले गुलदार अब मानव बस्तियों के अंदर भी खुलेआम प्रवेश कर रहे हैं और लोगों को अपना निवाला बना रहे हैं। उनके खौफ से लोगों ने घरों से निकलना तक बेहद कम कर दिया। निकलते भी हैं तो मन में हमेशा एक डर सा बना रहता है। कुछ ही दिनों पहले रुद्रप्रयाग में ट्यूशन जा रहे एक बच्चे के ऊपर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। टिहरी में भी रक्षाबंधन के दिन गुलदार ने एक 7 साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया। आखिर यह दहशत कब खत्म होगी और आखिर वन विभाग कब अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होगा। गुलदार का खौफ नैनीताल के कैंट एरिया में भी दिख रहा है। बता दें कि नैनीताल जिले के कैंट एरिया में एक अधिकारी के घर पर पिछले 5 दिनों में दो बार गुलदार ने पालतू कुत्तों पर हमला कर दिया है जिससे घर के लोग दहशत में हैं
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से अपील..अनुराग नेगी की हालत गंभीर है, परिवार को तुरंत मदद चाहिए..शेयर करें
बता दें कि नैनीताल के कैंट एरिया में पिछले दिनों गुलदार द्वारा एक अधिकारी के घर से एक कुत्ते को उठाकर ले जाने के बाद वहां कोहराम मच गया था। उसके बाद गुलदार एक बार फिर घर में घुस गया था। घर में घुसते हुए गुलदार की वीडियो कैद हो गई है। बता दें कि बीते शनिवार की रात 10 बजे भी शिकार की तलाश में गुलदार एक बार फिर उसी घर में घुसा था, जहां वह पहले से ही एक मासूम कुत्ते को उठाकर ले गया था। मगर पालतू कुत्तों पर हमला करने गए गुलदार को देखते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया जिससे गुलदार वहां से भाग गया। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। बता दें कि बीती 18 जुलाई की रात 9 बजे नैनीताल के कैंट एरिया में एक अधिकारी के घर पर गुलदार पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया था। घर पर उपस्थित युवती ने अपने पालतू कुत्ते को बचाने की हर कोशिश की मगर वह उसको बचा नहीं पाई और सबकी नजरों के सामने खूंखार गुलदार कुत्ते को उठाकर ले गया और उसको अपना शिकार बना लिया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में पर्यटकों के स्वागत की तैयारी, कड़े नियमों में मिल सकती हैं छूट
इसके अलावा अधिकारी निवास के आंगन में गुलदार कई बार घूमता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। शहर से लेकर गांव हर जगह गुलदार की धमक है। कैंट इलाके में लोगों के बीच दहशत है और खौफ पसरा हुआ है। मगर दुख की बात यह है कि वन विभाग में अब तक गुलदार को पकड़ने के लिए कोई भी योजना तैयार नहीं की है और ना ही कोई पिंजरा लगाया है। यह वन विभाग की बड़ी लापरवाही है लोग लंबे समय से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं मगर लग रहा है कि वन विभाग की नींद अभी खुली नहीं है। नैनीताल के जलालगांव में भी 2 महीने पहले एक गुलदार ने 80 बकरियों को अपना निवाला बना लिया था। वहीं नैनीताल के शहरों में भी गुलदार की आवाजाही बेहद तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते शाम होने के बाद लोग तुरंत ही अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। वन विभाग के डीएफओ बीजू लाल टीआर बताते हैं कि लॉकडाउन लगने के बाद से ही उत्तराखंड में बेहद तेजी से गुलदार का आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद वन विभाग भी तेजी से कार्यवाही कर रहा है।