वहीं मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत सभी स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों समेत उनके परिजनों का भी कोरोनावायरस टेस्ट कराया गया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: CM Trivendra Singh Rawat Self Isolate
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना ने हर जगह तबाही मचाई हुई है। क्या पहाड़ और क्या मैदान, हर जगह कोरोना के केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। आखिर किसने सोचा था कि उत्तराखंड राज्य में हालात इतने गंभीर हो जाएंगे। कोरोना के कुल केस साढ़े 15 हजार के आंकड़ें पार कर चुके हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी खुद को 3 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि बीते सोमवार को उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और उनके ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने सभी की सेफ्टी के लिए और खुद की सेफ्टी के लिए भी उन्होंने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी है। आने वाले 3 दिन तक मुख्यमंत्री अपने आवास में ही रह कर वर्चुअली राज्य की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक ही घर में गुलदार ने दो बार किया हमला, इलाके में दहशत
दरअसल बीते सोमवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बिना देरी किए मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत सभी स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों का कोरोनावायरस टेस्ट कराया गया। मुख्यमंत्री ने भी उनके साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। कुल 170 लोगों का टेस्ट हुआ जिसमें से 2 लोग संक्रमित पाए गए। त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऑफिस स्टाफ का ड्राइवर भी कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि वे 3 दिन में रहेंगे और अपने घर से ही राज्य के संबंधित सभी कार्यों पर और कार्यक्रमों पर वर्चुअली नजर रखेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा फिलहाल उनको कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अगर उनको कुछ लक्षण दिखेंगे तो वे फिर वह दो-तीन दिन बाद कोरोना टेस्ट करवाएंगे।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी: योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से चलेंगी 5 नई ट्रेनें..जानिए पूरी डिटेल
वहीं नैनीताल में भी हाई कोर्ट के अंदर एक स्टेनो कर्मी के कोरोनावायरस पाए जाने के बाद हाईकोर्ट भी 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की तरफ से यह निर्देश दिए गए हैं। अब मंगलवार के केस 27 अगस्त को सुने जाएंगे और इसी बीच पूरे न्यायालय को सैनिटाइज किया जाएगा। राज्य में फिलहाल कोरोनावायरस कम होता नहीं दिख रहा है। 4 जिलों में कम्युनिटी स्प्रेड तक का खतरा मंडरा रहा है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर ऐसे जिले हैं जहां पर कोरोना वायरस के केस बेहिसाब बढ़ रहे हैं। जिस तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ा रही है। प्रदेश में अब तक 349 कंटेनमेंट जोन अस्तित्व में आ चुके हैं। जिनमें से 280 हरिद्वार में हैं, 25 नैनीताल में, 19 उधम सिंह नगर में, 7 उत्तरकाशी में, 5 टिहरी में, 1 बागेश्वर में और 12 देहरादून में हैं।