Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग पर आज सभी कि निगाहें थी। आज हुई कैबिनेट मीटिंग में कुल मिलाकर 28 फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में कुल मिलाकर 30 प्रस्ताव रखे गए, इनमें से 1 पर कैबिनेट की उप समिति बनाई गई है, जबकि एक प्रस्ताव वापस कर दिया गया। कैबिनेट मीटिंग में कृषि एंव उद्यान विभाग के एकीकरण को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा उपनल के जरिए पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों के अलावा अन्य लोगों को भी नौकरी मिलने को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है। बैठक में सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने व पर्यटकों के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को भी मंजूरी दी गई।
1- कैबिनेट की बैठक में उपनल को लेकर फैसला लिया गया है। अब उपनल के जरिए गैर सैनिक आश्रित भी नौकरी लग सकेंगे। हालांकि नौकरियों में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
2- उत्तराखँड में कृषि एंव उद्य़ान विभाग के एकीकरण को मंजूरी दी गई है। दोनों विभागों की योजनाएं एक छत के नीचे संचालित होंगी।
3-पर्यटकों के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को मंजूरी। ई-बुकिंग करने पर पर्यटकों को 1000 रुपए तक छूट मिलेगी। यह छूट उत्तराखंड में 3 दिन रहने पर ही मिलेगी
4-मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को मंजूरी, 25 मेगावाट तक सोलर प्लांट लगाने हेतु स्टांप ड्यूटी व भूमि उपयोग परिवर्तन में भी छूट मिलेगी।
5- केदारनाथ में चिनूक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड विस्तार को भी मंजूरी दी गई । आगे भी पढ़िए